रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अविनाश बिल्डर्स के घर व कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है।
बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने अविनाश बिल्डर्स के सभी ठिकानों पर रेड मार कार्यवाही शुरू कर दी है ।
सूत्रों के मुताबिक डिपार्टमेंट को पिछले काफी समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर आज राजधानी रायपुर में टीम ने छापामार कार्यवाही चालू की है।
रायपुर के नामी बिल्डर के घर आयकर विभाग की दबिश

