पेंशनर्स महासंघ ने राममंदिर निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम पर खुशी जाहिर किया: घर घर दीपक जलाने का आव्हान

●पेंशनर्स महासंघ ने राममंदिर निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम पर खुशी जाहिर किया: घर घर दीपक जलाने का आव्हान●


○◆रायपुर में 21 दलों का गठन जो सोशल मीडिया से
○ 5 अगस्त को घर घर दिया जलाने प्रेरित करेंगे◆
○भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ,केंद्रीय समिति के द्वारा अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के दिन 5 अगस्त को देश भर में खुशी मनाने के पारित प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश, केरल के आव्हान पर छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों ने भी श्री राम मंदिर निर्माण न्यास समिति द्वारा आयोजित एवं निर्देशित कार्यक्रम अनुसार अपने अपने स्थान पर रहते हुए भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और संध्या 7 बजे घर घर दीपक जलाकर राष्ट्रीय उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।
○ जारी विज्ञप्ति में महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने आगे बताया है कि राममंदिर के निर्माण के लिए लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज यह अवसर आया है, इसके लिये हजारों राम भक्तों ने अपनी शहादत भी दी है,तब जाकर लगभग 130 वर्षो के न्यायिक संघर्ष और निर्णय के बाद,यह राष्ट्रीय गौरव का अवसर मिला है, जब 5 अगस्त को राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राममंदिर हेतु देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।
○ जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि राम मन्दिर निर्माण हेतु सन1990 एवं 1992 में कार सेवा आंदोलन में अनेक पेंशनरों ने उस समय शासकीय सेवा में रहते हुए भी प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया था,जिसके संस्मरण आज भी उनके जेहन में है, वे आज अत्यंत प्रसन्न और उल्लास से भरे हुए हैं, उनका संघर्ष आज फलीभूत होने जा रहा है।
○ जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े सभी पेंशनर गांव से लेकर विकासखंड, तहसील, जिला,सम्भाग स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय उत्सव मनाने हेतु जन जागरण करेंगें। इस हेतु राजधानी रायपुर और नया रायपुर के लिये वीरेन्द्र नामदेव, द्रोपदी यादव,लोचन पांडेय, जे पी मिश्रा, आलोक पाण्डे, एस के चिलमवार, शिवशंकर गुप्ता, बी डी यादव,कलावती पाण्डे, डी के त्रिपाठी, बी के सिन्हा,सी डी दीवान,हीरालाल नामदेव, बी डी उपाध्याय, विष्णु प्रसाद तिवारी, शरद अग्रवाल, अशोक जैन, अश्वनी दुबे, उर्मिला शुक्ला,आर के नारद, डी के पांडे, सी एल चन्द्रवँशी, गुलाब राव पवार,पी एल सिंह, एम एन पाठक,एस सी भटनागर, भीमराव जाम्हले आदि के नेतृत्व में पेंशनरों के 21 दलों का गठन किया गया है जो पेंशनरो एवं अन्य परिचितों से मोबाइल, दूरभाष, इंटरनेट के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय गौरव के क्षण का आनन्द उठाने हेतु 5 अगस्त को सन्ध्या 7 बजे दीपक जलाने हेतु जनजागरण कर प्रेरित करेंगे।
○वीरेन्द्र नामदेव
○9826111421
○जे पी मिश्रा
○9340956133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *