22/07/2020
आम आदमी पार्टी बिलासपुर छ.ग
- चयनित शिक्षक अभ्यथियो की मांग व सरकारी विभाग मे रिक्त पदो और ग्रन्थपाल के 2600 स्वीकृत पद में भर्ती की मांगों के लेकर अनशन मे चौथे दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
- जिलाध्यक्ष प्रथमेश ने कहा कि बहुत दुःख की बात है कि एक बेरोजगार युवक रोजगार न मिलने से मुख्यमंत्री आवास के समक्ष खुद को आग के हवाले कर लेता है और उसकी आज मृत्यु हो जाती है इस स्थिति के लिए पूरी तरह भूपेश बघेल सरकार जिम्मेदार है ये नरवा घुरुवा बाड़ी जैसे नारेनुमा गोबर लीपने वाले काम करते रहे और शिक्षित बेरोजगार युवा पढ़ लिखकर कुंठित होकर आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो गया ऐसे अनेक युवा हैं जिनकी स्थिति बदहाल है वे भी कोई गलत कदम उठाएं उसके पहले उन्हें रोजगार देना जरूरी है।
बिलासपुर के नेहरु चौक मे आम आदमी पार्टी बिलासपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के बेरोजगार लोग की मांग को लेकर लगातार अनशन जारी है।
प्रदेश के लाइब्रेरी साइंस के एम लिब, डिग्री धारी युवा बेरोजगार – संजय गढ़ेवाल और आम आदमी पार्टी बिलासपुर के युवा नेता अनिलेश मिश्रा क्रमिक अन्न जल रहित अनशन पर बैठे है
बिल्हा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता भागवत प्रसाद साहू ने कहा आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के बेरोजगार अपनी जायज मांग ले कर शिक्षित युवाओं के हित मे आंदोलन कर रहे हैं ।
लाइब्रेरी साइंस के प्रशिक्षित एम लिब डिग्री धारी, संजय गढ़ेवाल ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनशन जारी राहेगा, सरकार को ग्रंथपाल के पदों पर भी भर्ती निकालनी होगी।
मस्तूरी क्षेत्र से आए राधे श्याम भोई ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपनी चरम स्थिति में है इस समय सरकार को अधिक से अधिक शिक्षित युवाओं को नौकरी देनी चाहिए ,
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता के ए अंसारी, रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर मिश्रा, किसान मोर्चा से नंद कश्यप, स्वराज इंडिया से डी डी सिंग, प्रथमेश जिलाध्यक्ष, शिवनाथ केशरवानी प्रदेश प्रवक्ता,जिलासचिव विनय जयसवाल, मधुकर राव वाशिंग, ईश्वर सिंग चंदेल,अनिलेश मिश्रा, परदेशी यादव, अरविंद पांडेय, सत्यपाल ओगरे, देवेंद्र गुप्ता, रामनाथ जितपुरे, संजय अग्रवाल, रेणु तिवारी, सूर्यकांत निर्मलकर, तथा प्रशिक्षित डिग्री धारियों मे , संजय गढ़ेवाल, सालिकराम , असकरन दास , अमर दास , प्रमोद खुटे , हरिकृष्ण नेताम ,रेनू बाटवे , कुलेष्श्वर चंद्रवंशी ,प्रिति केसकर , रश्मि वर्मा , मुकेश यादव , आशिष यादव व प्रशिक्षित डिग्री धारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी उपस्थित थे।
इरफान सिद्दिकी
जिला मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़

