विधायक जुनेजा ने संभाला हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष की कुर्सी लिया पदभार
रायपुर उत्तर विधायक व नवनियुक्त छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने पर्यावास भवन में समर्थकों के उपस्थित में पदभार ग्रहण किया!इस दौरान श्री जुनेजा अपने चिरपरिचित अंदाज में एक्टिवा में पत्नी सहित भवन तक पहुँचे और सादगी का परिचय दिया! प्रमुख रूप से पार्षद आकाश तिवारी, अमितेश भारद्वाज, सुनील भुवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज राठी, संजय सोनी, राकेश वाकड़े, अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे!


