*हरेलीं त्योहार मना रही छत्तीसगढ़ सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक महोदय सत्यनारायण शर्मा जी ।
आज छत्तीसगढ़ के किसान लोक पर्व के दिन छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षि योजना “ गोधन न्याय योजना “ का शुभआरंभ किया गया । हरेलि के पावन पर्व पर विधायक महोदय सत्यनारायण शर्मा जी धरसिवा विकासखंड के गोठान ग्राम मूजगहन पहुँचे , जहाँ उन्होंने परंपरागत तरीक़े से औज़ारों की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया एवं गोठान स्थल पर वृक्षारोपण कर समस्त किसान भाईयों को हरेलि की बधाई दी।
कोंग्रेस के वरिस्ठ नेता एवं क्षेत्र के विधायक महोदय श्री शर्मा जी ने कहा की गोधन न्याय योजना से ना सिर्फ़ पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी बल्कि पशु धन की खुली चराई में भी रोक लगेगी , जैविक का बढ़ावा मिलने से उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी जिससे शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने इस योजना को किसान हित में अत्यंत लाभकारी बताया।
इस अवसर पर पंचायत विभाग से करारोपण अधिकारी श्री नाएडू जी , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती इशरत ख्वाजा जी , सरपंच श्रीमती ध्रुव जी , ग्राम पंचायत सचिव, महिला स्वसहाँयता समूह के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे

