परंपरागत तरीके मनाईं गई हरेली तिहार,जरौदा में गो-धन न्याय योजना का शुभारंभ
ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने में योजना होगा मिल का पत्थर–
गो-धन न्याय योजना को जन भागीदारी बनाने की आवश्यकता – कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे
—–
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता चोवा राम वर्मा, धरसींवा जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू ने ग्राम जरौदा धरसींवा में हरियाली अमावस्या के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गो-धन न्याय योजना का शुभारम्भ किया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि जरौदा में पारम्परिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना कर पशूओं को लोई खिलाई गई, जिसके बाद गोधन योजना के तहत गोबर ख़रीदीं की प्रक्रिया प्रारंभ हुआ और पशुपालकों का पंजीयन भी खरीदी प्रक्रिया के तहत् किया गया। किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किसानों के हित में योजना बनाया है , सरकार बनने के बाद दो घंटे के भीतर करोड़ों किसानों का कर्ज माफी किया जिसके तहत् नरवा-गरवा-घुरवा व बाड़ी योजना का शुभारंभ पिछले वर्ष हरेली पर्व से शुरूआत की और इसके तहत गांव-गांव में गोठानों का निर्माण किया गया और अब गोधन योजना के अंतर्गत गोबर की खरीदारी प्रारंभ हो रहा है जिसके तहत गोबर ख़रीदीं योजना का प्रारंभ हुआ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चोवा राम वर्मा ने कहा कि गोधन न्याय योजना से गोबर की खरीदी होगी तो किसानों एवम पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही महिला समूहों एवम चरवाहे स्वालंबन की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जनपद पंचायत धरसींवा के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत वर्मा ने कहा कि जैविक खाद बनने से खेतों की उर्वरक शक्ति बढ़ेगी और जैविक खाद बनने से शुध्द रूप से सब्जी भाजी मिलेने लग जायेगी ,जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ेगी।
पूर्व जनपद सदस्य श्री जयंत साहू ने कहा की हरेली त्योहार विलुप्त हो गया था जिसे मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी ने पुनः जीवित किया, जिसका हम छत्तीसगढ़ वासियो को ऋणी रहना चाहिए। इस अवसर पर खंड पशु चिकित्सा अधिकारी श्री खरे जी छेत्रिय पशु अधिकारी दास गुप्ता जी, कृषि अधिकारी श्री साहू जी, सरपंच श्री ध्रुव जी उपसरपंच श्री वर्मा जी पंचायत सचिव,पंचगण एवम महिला समूहों के सदस्य एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

