शेख इमरान ने छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली पर्व के छत्तीसगढ़ के जम्मो संगवारी भाई बहनी मन ला गाड़ा गाड़ा बधाई दी

शेख इमरान ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की दी बधाई शुभकानाएं देते हुवे अपने सन्देश मे हरेली पर्व की जानकारी देते हुवे बताया की सावन के कृष्ण पक्ष अमावस्या को छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा पर्व ‘‘ हरेली‘‘ कल सोमवार 20 जुलाई को मनाया जाएगा। शहरों ओर ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम नजर आयेगी। इस पर्व में कोविड-19 के चलते कुछ फर्क पड़ सकता है। लेकिन कल सोमवार का दिन किसान, गो-पालको के लिए ऐतिहासिक एवं यादगार होगा। इसी दिन छत्तीसगढ़ की महत्पूर्ण ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ की शुरूआत होगी। हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ किसान अपनी खेती में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा करते है, वही घरों में छत्तीसगढ़ पकवान भी बनाये जाते है। साथ ही किसान अपने-अपने कुल देवताओं की पूजा-अर्चना करते है। इस दिन बच्चों और युवाओं में भी बड़ा उत्साह देखा जाता है । वे गेड़ी चढ़ने का आनंद लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *