जिस किट पर डब्ल्यूएचओ ने लगाई है रोक उसी से हो रही है जांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की जांच में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। डब्ल्यूएचओ की रोक के बाद भी एंटी जैन किट से जांच प्रक्रिया जारी है। इसके लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया भी की जा चुकी है।
छत्तीसगढ़ सरकार अब तक ऐसी दो लाख किट खरीद चुकी है और अब फिर से 3 लाख किट खरीदने की तैयारी की जा रही है।
बिना आंकड़ों के, WHO की मनाही , एक मात्र दक्षिण कोरियाई एंटीजन टेस्ट किट निर्माता और अधिकांश फाल्स नेगेटिव केसेस की संभावना के बावजूद भी खरीदी को जारी रखना छत्तीसगढ़ की कोविड़ नियंत्रण और उपचार की नीति पर ही सवाल खड़े करता है।
इस संबंध में WHO के निर्देशों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजी लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। स्पष्ट है कि पूरे मामले में पारदर्शिता नही बरती जा रही है।
ICMR ने अपनी गाइड लाइन में नेगेटिव रैपिड एंटीजन परिणामों के मामले में फिर से आरटी-पीसीआर परीक्षणों की सिफारिश की है क्योंकि इस जांच किट के उपयोगिता परीक्षण में फाल्स नेगेटिव (झूठी-नकारात्मक) मामलों की एक बड़ी संख्या पाई गई है।
इसका मतलब है कि कई लोग जो कोरोनवायरस के लिए वास्तव में पॉजिटिव हैं, इस किट से जांच में नेगेटिव आएंगे। शायद इसी कारण जांच की संख्या बढ़ने के बावजूद कोरोना पर नियंत्रण नही किया जा सका है और रोज नए नए मामले सामने आ रहें हैं जिनकी कोई कांटेक्ट हिस्ट्री नही है।
दक्षिण कोरियाई एंटीजन टेस्ट किट की प्रभावशीलता को साबित करने के लिए पर्याप्त डेटा के बिना भी, ICMR ने और नए निर्माताओं, जिन्होंने एंटीजन-आधारित परीक्षण विकसित किए हैं, को रैपिड एंटीजन के सत्यापन के लिए दावे प्रस्तुत करने को कहा है।
16 जुलाई तक इनमें से केवल एक ही दक्षिण कोरियाई एंटीजन टेस्ट किट को मान्यता दी गयी है अन्य निर्माताओं की किट अमान्य कर दी गयी है । रोचक तथ्य यह है कि इस दक्षिण कोरियाई एंटीजन किट निर्माता की एक पूर्व से अधिक विकसित किट को ICMR ने ठुकरा दिया है।
WHO ने अपने 8 अप्रैल के बुलेटिन में रैपिड एंटीजन किट को कोविड़ की जांच के लिए अनुपयोगी बताते हुए इसके उपयोग नही करने की सलाह दी है। WHO ने केवल रिसर्च कंडीशन में ही इसके उपयोग को सही माना है।
WHO के मुताबिक इस प्रकार की किट की कोविड़ के मामले में सेंसिटिविटी 34 से 80% तक हो सकती है। जिसका मतलब है कि अधिकांश मामलों में संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट फाल्स लालनेगेटिव आएगी और इसके सत्यापन के लिए पुनः RTPCR टेस्टिंग की आवश्यकता पड़ेगी। इसे देखते हुए WHO ने रिसर्च कंडीशन्स को छोड़ कर अन्य प्रयोजनों हेतु इस कीट के उपयोग से मना किया है।
देश में इस्तेमाल की जा रही एंटीजन टेस्ट किट को दक्षिण कोरियाई फार्म एसडी बायोसेंसर द्वारा विकसित किया गया है और प्रत्येक किट की कीमत ₹ 450 है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि लैब स्थितियों के तहत 202 व्यक्तियों पर किट का परीक्षण करने के बाद एंटीजन टेस्ट किट की सेंसिटिविटी 84.3% और स्पेसिफीसिटी I00% है। कंपनी ने बताया कि उन्होंने वायरस के कोरियाई वायरस का परीक्षण किया था और भारत में फैले वायरस पर नहीं।
जबकि WHO अपनी रिपोर्ट में सेंसिटिविटी की अधिकतम सीमा 80% ही बता रहा है साथ ही दक्षिण कोरियाई कंपनी अपनी वेबसाइट पर लैब स्थितियों के अलावा इस्तेमाल पर कोई भी दवा नही करती है।
हालाँकि, जब ICMR और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने किट का परीक्षण किया, तो इसकी सटीकता कम हो गई। ICMR सलाहकार के अनुसार, इस एंटीजन टेस्ट किट की संवेदनशीलता दो स्वतंत्र परीक्षणों में 50.6% से 84% तक है।
यदि परीक्षण 50.6% संवेदनशील है, तो यह संक्रमित लोगों के 50.6% की सही पहचान करेगा। हालांकि, संक्रमित और परीक्षण किए गए 49.4% लोगों को गलत नकारात्मक परिणाम मिलेगा।
– उनके पास वायरस है, लेकिन परीक्षण के परिणामों से पता चला है कि वे संकमित नही हैं। इसी तरह, यदि परीक्षण किट की संवेदनशीलता 84% है, तो परीक्षण करने वालों में से 16% को गलत नकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसलिए, किसी व्यक्ति के नेगेटिव रिज़ल्ट्स की पूरी तरह से पुष्टि करने के लिए, व्यक्ति को RT-PCR परीक्षण किट से भी परीक्षण करना होगा।
आईसीएमआर की गाइडलाइन पर भी सवाल
कई विशेषज्ञों ने भारत में COVID-19 परीक्षण को बढ़ाने के लिए रैपिड जांच के उपयोग पर ICMR की नई सलाह के बारे में सवाल उठाए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 14 जून को एडवाइजरी जारी की और हेल्थ वर्कर्स से दक्षिण कोरिया की फर्म SD बायोसेंसर द्वारा निर्मित किट का लैब परिस्थितोयों के बाहर और अस्पतालों में कंटोनमेंट ज़ोन के बाहर एंटीजन-आधारित टेस्ट का उपयोग करने का आह्वान किया। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये दिशानिर्देश अनुचित हैं।स्टैंडर्ड क्यू COVID-19 एजी नामक इस दक्षिण कोरियाई निर्माता की किट द्वारा कोरोना वायरस की सतह पर एक प्रोटीन का पता लगाया जाता है। जो मानव शरीर मे इम्यून सिस्टम को प्रतिकिया के लिए ट्रिगर करता है यह एक पॉइंट-ऑफ-केयर परीक्षण है, जिसका अर्थ है कि जांच लैब के बाहर किया जा सकता है, और 15-30 मिनट के भीतर परिणाम देता है। आरटी-पीसीआर जांच , जो वर्तमान में उपलब्ध सबसे विश्वसनीय जांच है, रिजल्ट के लिए एक दिन तक का समय ले सकता है, और लैब तक सैंपल को ले जाने के लिए परिवहन की आवश्यकता होती है।
दिल्ली मे नहीं की जा रही एंटीजन किट से जांच
दिल्ली जैसे शहर आरटी-पीसीआर जांच को प्रतिबंधित कर रहे हैं, क्योंकि पॉजिटिव व्यक्ति को अस्पतालों में गैर-कोविड़ -19 बीमारियों से अलग आईसोलेट करना पड़ता है। उन्हें डर है कि ऐसे रोगियों की देखभालके दौरान सहयोगी अस्पताल कर्मियों डॉक्टर्स नर्सेस और साथी रोगियों में संक्रमण फैल सकता है। इसलिए एक त्वरित और आसान परीक्षण डॉक्टरों को रोगियों के इलाज के तरीके और क्या सावधानियां बरतने के बारे में निर्णय लेने की अनुमति देकर जीवन बचा सकता है।
महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सेवाग्राम के एक आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ, श्री प्रकाश कलंत्री के अनुसार, ICMR की इस सलाह का एक हिस्सा है जो थोड़ा समझ में आता है। कलंतरी ने कहा कि हॉटस्पॉट के बाहर कई अस्पतालों में, 2% से कम लोग किसी भी समय संक्रमित हो सकते हैं। यदि यह मामला है, और जांच किट की सेंसिटिविटी 50% जितनी कम है, परीक्षण 98% समय (झूठे नकारात्मक प्लस सच्चे नकारात्मक) एक नेगेटिव रिजल्ट देगा।
इसका मतलब है कि आईसीएमआर की सलाह के बाद एक अस्पताल को एंटीजन टेस्ट का उपयोग करके 98% लोगों के साथ आरटी-पीसीआर परीक्षण का उपयोग करना होगा। तो पहली बार में एंटीजन टेस्ट का उपयोग क्यों करें? “इससे डायग्नोस्टिक अनिश्चितता बिल्कुल भी कम नहीं होगी। इसलिए यदि 1% के COVID-19 प्रचलन वाले क्षेत्र में 1,000 लोगों को एंटीजन टेस्ट किया जाता है, तो इसकी लागत कम से कम 4.5 लाख रुपये होगी।
हालाँकि, परीक्षण की संवेदनशीलता को 50% मानते हुए, 995 लोग फाल्स नेगेटिव आएंगे और उन्हें RT-PCR रिटेस्ट करना होगा। आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए 2000 रुपये की कीमत को मानते हुए, कुल खर्च 24.4 लाख रुपये का होगा। ऐसे में रैपिड एंटीजन परीक्षण पर ज़ोर देना तर्कसंगत नही है।
बहरहाल पूर्व में खरीदी गई 2 लाख किट के बाद छत्तीसगढ़ में आज 3 लाख ऐसी ही किट के क्रय के लिए फिर से नई निविदा जारी कर दी गयी है?

