बैरियर लूटखसोट केंद्र है तो मध्यप्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यो में संचालित बैरियर तत्काल बन्द कराये रमन सिंह शैलेश नितिन त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

बैरियर लूटखसोट केंद्र है तो मध्यप्रदेष सहित भाजपाशासित राज्यो में संचालित बैरियर तत्काल बन्द कराये रमन सिंह

रमन सिंह बताये 15 साल तक बैरियर से लूटी गई राशि कँहा जमा कराई गई है ?

बैरियर शुरू होने से टैक्स की चोरी,ओवरलोडिंग होगी बन्द : रमन सिंह को इसी बात की पीड़ा

रायपुर/5जुलाई 2020/भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह द्वारा आरटीओ बैरियर को लूटखसोट केंद्र निरूपित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी को 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए यह
क्यों पता नहीं चला कि बैरियर लूट खसौट केंद्र होते हैं ? 15 साल तक इन लूटखसोट केंद्रों से लूट चली है तो उस लूट का कितना हिस्सा किस किसको मिला, यह रमनसिंह जी को बताना चाहिए ? मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में बैरियर संचालित हैं और रमन सिंह जी को भाजपा शासित राज्यों से बैरियर हटाकर इन लूट खसोट केंद्रों को समाप्त करने की पहल करनी चाहिये । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में यह रमन सिंह जी का कर्तव्य है. रमन सिंह जी बताएं कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अपने प्रभाव का उपयोग वे भाजपा शासित मध्य प्रदेश के लूट खसोट केंद्रों को बंद करने के बारे में कब करेंगें ?

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार बैरियर का उपयोग भाजपा सरकार की तरह लूट खसोट के तंत्र के रूप में नहीं टैक्स चोरी रोकने राज्य की सुरक्षा और ओवरलोडिंग रोकने के लिए इस्तेमाल करेगी। छत्तीसगढ़ एक संवेदनशील राज्य है और सुरक्षा की दृष्टि से राज्य में आने वाली हर गाड़ी की जांच आवश्यक है। आरटीओ बैरियर आरंभ होने से छत्तीसगढ़ की राजस्व आय बढ़ेगी और 200 करोड़ की राजस्व आय का इजाफा अनुमानित है। बैरियर के साथ-साथ वेब्रिज भी लगाया जा रहा है। इन बैरियरो में किसी गाड़ी को रुकना नहीं पड़ेगा।

शैलेश नितिन त्रिवेदी
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *