जिला निर्माण समिति द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहारण है- हरेश चक्रधारी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कांकेर

प्रेस विज्ञप्ति 05-07-20 आम आदमी पार्टी कांकेर

जिला निर्माण समिति में करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है इसकी उच्च स्तरीय जांच हो – देवलाल नरेटी प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

जिला निर्माण समिति द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहारण है- हरेश चक्रधारी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कांकेर

कांकेर:- जिला निर्माण समिति द्वारा किये जा रहे 100 सीटर प्री-मेट्रिक बालिका छात्रवास के निर्माण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया हैं निविदा की अंतिम तारीख 10 जुलाई रखी गयी थी इससे पहले सिद्ध विनायका कंस्ट्रक्शन कंपनी पहले से ही साइड पर रेत,गिट्टी, व अन्य निर्माण सामग्री व निर्माण हेतु उपकरण का होना वह भी निविदा की अंतिम तारीख से पूर्व निर्माण कार्य का चालू होना ठेकेदार व अधिकारियों की मिली भगत को प्रदर्शित कर रहा है ।

आम आदमी पार्टी प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने कहा है कि भ्रष्टाचार का यह खेल जिले के बहुत से क्षेत्र में चल रहा है लखनपुरी के कानापोड़ में जो हुआ वह तो एक उदाहरण है जिला निर्माण समिति इस खेल में बराबर के दोषी है ठेकेदारों को इस तरह काम देने का कार्य लंबे समय से चल रहा है और अब तक जिला निर्माण समिति द्वारा किये गए सभी कार्यो का निरीक्षण व अवलोकन कर आम आदमी पार्टी उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी व आवश्यक हुआ तो जल्द आंदोलन करेगी।

आम आदमी पार्टी के नेता हरेश चक्रधारी ने मांग रखी है कि यह निविदा रद्द की जाए व दोषी अधिकारियों के ऊपर विधि सम्मत कार्यवाही की जाए यह भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *