लद्दाख में चीनी सेना के द्वारा हिंसक घटना में भारत के तीन जवानों की शहीद होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चीनी सामानों की भारत मे प्रतिबंध लगाने की मांग केंद्र सरकार से की।

लद्दाख में चीनी सेना के द्वारा हिंसक घटना में भारत के तीन जवानों की शहीद होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चीनी सामानों की भारत मे प्रतिबंध लगाने की मांग केंद्र सरकार से की

*लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की हिंसक झड़प में तीन भारतीय जवानों के शहीद होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार बार-बार ऐसी हरकत कर रहे चीन पर कड़ा एक्शन ले।’गलवान घाटी में हुई घटना चीनी सेना की ओर से बार-बार किया जाने वाला उल्लघंन है. अब वक्त आ गया है कि केंद्र की सरकार उसकी इन घुसपैठों का मुंहतोड़ जवाब दे. हमारे जवान किसी खेल का हिस्सा नहीं हैं कि हर कुछ दिन पर सीमा की रक्षा करने में हमारे कुछ अधिकारियों और जवानों की जान जा रही है.कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि ‘वक्त है कि भारत सरकार अब इसपर कोई सख्त कदम उठाए. हमारी एक-एक कमजोरी पर चीन और बढ़-चढ़कर युद्धरत दिखता है सरकार को इन हत्याओं का बदला लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं था.” भारत और चीन के बीच 1975 के बाद पहला ऐसा मौका है जब दोनों तरफ से किसी जवान ने जान गंवाई हो. 1967 के बाद चीन ने 1975 में हमला किया था.कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि केंद्र सरकार चीनी सामानों के ब्यापार पर भारत मे प्रतिबंध लगा देना चाहिए आज राष्ट्र के लिए पड़ोसी देश चीन सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इसलिए पूरे देश के लोगों के साथ मिलकर चीनी सामान का बहिष्कार करें और लोगों को जागरूक करें। चीन ने भारत के 80 फीसदी बाजार पर अपना कब्जा किया हुआ है। चीनी सामान के बहिष्कार करे इनके दो बड़े फायदे हैं। एक, चीन को सबक मिलेगा। दो, भारत के कुटीर उद्योग को ताकत मिलेगी। छोटे कारोबार से जुड़े लोगों की स्थिति सुदृढ़ होगी। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत में रोजगार बढ़ेगा। इसलिए आइए, ‘चीनी सामान का बहिष्कार करे। पूरे देश के साथ हमारे बहादुर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं. देश आपकी इस दुख की घड़ी में आपके साथ है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *