महापौर एजाज ढेबर एवं उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने मिनीमाता बस स्टैण्ड परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु बोरिंग व पानी टंकी का कार्य का किया शुभारम्भ

महापौर श्री एजाज ढेबर एवं उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने मिनीमाता बस स्टैण्ड परिसर में यात्रियों की सुविधा हेतु बोरिंग व पानी टंकी का कार्य प्रारंभ करवाया

रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से शहीद हेमू कालाणी वार्ड स्थित मिनीमाता नया बस स्टैण्ड पंडरी परिसर में पानी हेतु बोरिंग एवं पानी टंकी का निर्माण कार्य श्रीफल फोडकर एवं भूमिपूजन करते हुए कुदाल चलाकर वार्ड पार्षद श्री हरदीप सिंह होरा बंटी, पार्षद श्री कामरान अंसारी, श्री अमितेष भारद्वाज, पूर्व पार्षद श्री मिलिंद गौतम एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में प्रारंभ करवाया।
इस पर वार्ड पार्षद श्री होरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिक निगम रायपुर, महापौर श्री एजाज ढेबर, उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा को इस हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि आज नगर निगम रायपुर द्वारा मिनी माता नया बस स्टैण्ड परिसर पंडरी में एक ऐसा कार्य प्रारंभ करवाया गया है, जिससे यहां बस यात्रियों हेतु बरसो की पुरानी पानी की समस्या का सदैव के लिए निराकरण हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *