लॉक डाऊन की अवधि में निजी स्कूलों के फ़ीस लेने पर रोक लगाने आप ने दिया ज्ञापन
विगत लगभग तीन महीनों से प्रदेश में लॉकडाउन के कारण स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद हैं,किन्तु निजी स्कूलों द्वारा पालकों से फीस की मांग की जा रही है।लॉक डाऊन के कारण वर्तमान समय में पालकों की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है।चूंकि निजी स्कूलों को जी.एस. टी.,इनकम टैक्स आदि पर छूट के साथ विविध रियायतें सरकार उपलब्ध कराती है।यद्यपि ये निजी शैक्षणिक संस्थाएं लाभ के लिए नहीं होतीं, इसलिए कोरोना संकट के इस दौर में लॉक डाऊन की अवधि तक बच्चों की स्कूल फीस लेने पर रोक लगाई जाए।
उक्त मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम रायपुर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि निजी स्कूलों के नाम आदेश जारी किया जाए कि वर्तमान में पालको से फीस न ली जाए । आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आप यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्छमन सेन आम आदमी पार्टी के रायपुर मीडिया प्रभारी अज़ीम खान ,संगठन मंत्री मुकेश देवांगन उपस्थित रहे

