हिमाचल सरकार प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाएं स्वर्गीय श्री रतन जी की जीवनी को :-
देवी लाल साडिंल
प्रधान
नेहरु युवा मंडल गगरेट
आज शुक्रवार को नेहरू युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवी लाल की तरफ से हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील चंद्र रतन की पुण्यतिथि पर नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों ने 2 मिनट मौन व्रत रखा गया तथा मौन रखने के बाद उनकी संघर्षमई कर्मठ स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को याद किया बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवीलाल ने कहा कि पंडित सुशील रतन जी बेहद मेहनती कर्मठ मिलनसार तथा ईमानदार स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका भारतवर्ष को आजादी दिलाने में अविस्मरणीय योगदान रहा है। और देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में उनकी गिनती होती है और उन्होंने अपने जीवन के कई साल उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के कारण जेल में व्यतीत किए और अंग्रेजों के जुल्म सहे जिसकी बदौलत देश को आजादी नसीब हुई अवसर पर नेहरू युवा मंडल गगरेट की तरफ से प्रस्ताव पारित किया गया कि स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी सुशील रतन की देश की आजादी के योगदान को देखते हुए हिमाचल सरकार से मांग की है कि सरकार को हिमाचल शिक्षा बोर्ड के स्कूली पाठ्यक्रम स्वर्गीय सुशील चंद्र रतन जी की जीवनी को लागू करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता और आम आदमी की हक की लड़ाई के लिए व्यतीत किया है इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के महासचिव चंदन शर्मा गौरव शर्मा अच्छर सिंह भी उपस्थित थे

