कोरोना संक्रमण से चमत्कारी बाबा की मौत, 29 भक्त भी कोरोना पॉजिटिव, चमत्कारी बाबा हर मरीज का हाथ चुम करते थे इलाज

कोरोना संक्रमण से मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के नयापुरा में झाड़-फूंक करने वाले असलम बाबा की चार जून को मौत के बाद उसके संपर्क में आए लोगों के पॉजिटिव निकलने का सिलसिला जारी है। हालात यह है कि नयापुरा अब हॉटस्पॉट बन गया है। नयापुरा और लोहार रोड कंटेनमेंट एरिया पास-पास हैं। इन दोनों इलाकों से ही आधे संक्रमित सामने आए हैं। बाबा के सीधे संपर्क में आने वालों में 19 पॉजिटिव हैं।
मंगलवार रात आई रिपोर्ट में रतलाम जिले में 24 नए मरीज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सतर्कता को लेकर इतना प्रचार-प्रसार करने के बाद भी कुछ लोग अंधविश्वास में बाबा के पास कोरोना का इलाज कराने पहुंच गए थे। बाबा लोगों का हाथ चूमकर दुआ देकर कोरोना को भगा रहा था।

चार जून को बाबा की मौत के बाद जब कांटेक्ट ट्रेसिंग में कुछ अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर सैंपलिंग की गई तो सात जून को मिली रिपोर्ट में नयापुरा के छह पॉजिटिव मिले। इसके बाद बुधवार को मिले 24 पॉजिटिव में से नयापुरा के 13 ऐसे हैं, जिनका बाबा से संपर्क हुआ था। इस तरह जिले में अब तक मिले कुल 85 मरीजों में से 19 तो बाबा के कारण ही संक्रमित हो गए।

नयापुरा क्षेत्र जहां बाबा की मौत हुई है, वहां से अब तक 50 सैंपल लिए जा चुके हैं और 200 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि पहली बार 24 संक्रमित एक साथ सामने आए हैं। इनमें अधिकांश बाबा के संपर्क में थे। लोग बाबा से कोरोना के लिए झाड़ फूंक कराने भी गए थे। जिले में अब तक 35 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। चार की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 46 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *