मुंगेली:- एक ओर जहां पुरे विश्व में कोरोनावायरस का हाहाकार मचा हुआ है और ऐसे में देश में लाकडाउन रखा गया है, तो वहीं मुंगेली के साहित्य मंच कविता चौराहे पर साहित्यिक मंच के पहल से लोगों को साहित्य से जोड़ने के लिए डिजिटल कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, पिछले दिनों कविता चौराहे पर के संस्थापक राकेश गुप्त निर्मल के सानिध्य व चंद्रेश चंद्राकर पथिक के सहयोग से मुंगेली के वीर रस के कवि पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी जी के संयोजन व संचालन में पांच दिवसीय कालिंग कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें मुंगेली जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के तेरह जिलों के कवि व कवयित्रियों ने हिस्सा लिया जिनमें संतोषी श्रद्धा महंत,रवि पांडेय,देवव्रत देव,नागेश कश्यप, महेंद्र देवांगन माटी, पुनीता दरियाना, ज्वाला कश्यप, रामकुमार बंजारे, कल्पना कौशिक, तुलेश्वरी धुरंधर,प्रेमिश शर्मा अमित, कृष्ण कुमार ध्रुव,जुगेश बंजारे, इंदरचंद लुनिया,अनंत देवांगन व अन्य कवियों ने हिस्सा लिया,व सोसल मीडिया में चर्चित रहा उसके पश्चात पुनः युट्युब चैनल के माध्यम से पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी के संचालन व संयोजन में कविता चौराहे पर के बैनर तले लाइव कवि सम्मेलन का आयोजन सप्ताह में एक दिन किया जा रहा है जिसका आज पहला दिन रहा जिसमें मुंगेली से राकेश गुप्त निर्मल,कवर्धा से प्रेमिश शर्मा अमित व सुरजपुर से कृष्ण कुमार ध्रुव आमंत्रित कवि थे, प्रेमिश शर्मा ने कोरोनावायरस पर बहुत अच्छी कविता पढ़ा , तो वहीं निर्मल जी ने कोरोनावायरस से बचाव हेतु संदेशमय रचनाएं पढ़ी तो वहीं कृष्ण कुमार ने छत्तीसगढ़ी में जिंदगी के महत्ता दर्शाती गीत पढ़ी, पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी के संचालन में यह कार्यक्रम सप्ताह में एक दिन अनवरत जारी रहेगा व छत्तीसगढ़ के लगभग बीस जिलों से कवि, कवयित्री आमंत्रित किए गए हैं व भविष्य में विभिन्न राज्यों से प्रख्यात साहित्यकारों को आमंत्रित किया जाएगा, जो अलग अलग सप्ताह में अपनी रचनाएं पं.खेमेश्वर पुरी गोस्वामी युट्युब चैनल पर लाइव पढ़ेंगे,लाकडाउन का इस तरह सदुपयोग कर जन-जागरूकता करना व लोगों को साहित्य से जोड़ने हेतू सराहनीय पहल है जिसका क्षेत्र में बहुत सराहना हो रही है वरिष्ठ साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार भट्ट पथिक जी ने विशेष रूप से सराहना किया है,व कार्यक्रम को और अच्छे रूप में वृहद स्तर पर ले जाने, हेतू गाइड लाइन किया गया, कार्यक्रम में सहभागिता लेने वाले कवि कवयित्रियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाता है जिससे साहित्यिक गतिविधियों में रूचि बढ़ रही है व अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं जल्द ही साप्ताहिक काव्य गोष्ठी आयोजित किए जाने की सूचना भी ओज कवि गोस्वामी जी ने दी है।
मुंगेली में लाकडाउन में लाइव कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है?

