स्वास्थ मंत्री के चाचा का निधन,सत्यनारायण शर्मा ने व्यक्त किया शोक संवेदना….

रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के चाचा सरगुजा जिले के वरिष्ठ नेता श्री यू.एस. सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है उन्होंने श्री सिंहदेव के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ज्ञात हो कि श्री यू.एस. सिंहदेव का पिछले कुछ दिनों से रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जिनका आज निधन हो गया जिससे छत्तीसगढ़ कांग्रेस व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी नेतागण व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *