पीलिया को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की पानी टंकी सफाई हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी पप्पू बंजारे ने पीएचई विभाग को लिखा पत्र

पीलिया को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की पानी टंकी सफाई हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी पप्पू बंजारे ने पीएचई विभाग को लिखा चिट्ठी। रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्रीमती संतोषी पप्पू बंजारे ने रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पानी टंकी को सफाई हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर के कार्यपालन अभियंता को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया कि रायपुर शहर में पीलिया का प्रकोप से कई लोग बीमार पड़े हैं और कई लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज जारी है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पीलिया का प्रकोप न हो इसलिए नल जल योजना से बने पानी टंकी को साफ करने अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मेरे पिछले कार्यकाल में लगातार जिला पंचायत रायपुर की बैठक में टंकी सफाई का मुद्दा उठाते रही हूं इसके बाद सामान्य सभा के निर्देश पर टंकी की सफाई हुआ करती थी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बंजारे ने पत्र में आगे कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते 40 दिन का लॉक डाउन है सरकारी दफ्तर बंद जैसे स्तिथि है जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक की तिथि तय नहीं है ऐसे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराना पड़ रहा है श्रीमती बंजारे ने कहा कि भीषण गर्मी है ऐसे में जल जनित बीमारी का प्रकोप बनी रहती है पानी टंकी के सतह में मिट्टी का परत जम जाता है जिससे बैक्टेरिया नलों के माध्यम से घरों में पहुंच जाता है जिसके कारण पीलिया उल्टी दस्त जैसे जल जनित बीमारी लोगों में देखने को मिलती है कई बार देखने को मिला है कि टंकी के पानी मे बैक्टेरिया होने की वजह से उल्टी दस्त लोगों को हो जाती है सामान्य बीमारी होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र की जनता इलाज नहीं कराते और बीमारी का स्त्रोत पता ही नहीं चलता जिसके कारण लोगों की मौत तक हो जाती है इसलिए श्रीमती बंजारे ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्रों की पानी टंकी को साफ करने के साथ साथ टंकी में बैक्टेरिया मुक्त दवाई डालने पीएचई अमले को निर्देशित हेतु कार्यपालक अभियंता रायपुर को आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *