Afroj khwaja:-*भृमक खबर और अफवाह फैलने पर पर हुआ मामला दर्ज*

व्हाट्सएप में धमिँक व्यमनस्ता फैलाने झुठे समाचार दे रहे हैं जिसको मद्देनज़र रखते हुए मैनपुर के हनीफ मेमन ने एक आवेदन पत्र मैनपुर थाना में दिया है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुवे मैनपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 (क)505- (2) दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है साथ ही ऐसे धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व्हाट्सएप मैसेज करने वालें की खोजबीन प्रारंभ कर दी है। मैनपुर थाना प्रभारी भुषण चन्द्राकर ने बताया कि मैनपुर निवासी हनीफ मेमन द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है जिस पर मैनपुर पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर मामले की विवेचना कि जा रही है

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर के मोहम्मद हनीफ ने मैनपुर थाना मे दिए आवेदन में कहा है कि बीते दिनों जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप गु्रप में एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि एक समुदाय के लोग 500-500 के नोट बांट रहे हैं इससे कोरोना वायरस फैलने की खतरा बना है उक्त नोट कोई ना ले और लोग घरों में रहे इस तरह का मैसेज को डालकर लोगों के बीच समाज के खिलाफ में भय फैलाने की कोशिश की जा रही है जिससे कि इस तरह के षड्यंत्र कर क्षेत्र के आपसी भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *