*नफरत फैलाने की ,समाज को तोड़ने की और समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक वीडियो और संदेश सोसल मीडिया में डालने वाली पार्षद की तुरंत गिरफ्तारी हो – अज़ीम खान ,आम आदमी पार्टी*


नफरत फैलाने की ,समाज को तोड़ने की और समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक वीडियो और संदेश सोसल मीडिया में डालने वाली पार्षद की तुरंत गिरफ्तारी हो – अज़ीम खान ,आम आदमी पार्टी

ऐसे भड़काने वाले और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक पोस्ट करने वालो की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए – लक्ष्मण सेन प्रदेश उपाध्यक्ष आप यूथ विंग

रायपुर 16 अप्रेल, आम आदमी पार्टी ने सोसल मीडिया में भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले पोस्ट करने वाली, भाजपा के महिला पार्षद के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज किए जाने का स्वागत किया है, तथा मांग की है महिला पार्षद को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
उक्ताशय का बयान जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अजीम खान ने कहा कि भाजपा की महिला पार्षद विश्वदिनी पांडेय द्वारा समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और झूठी जानकारी पोस्ट करने , समाज को तोड़ने वाली और नफरत फैलाने वाले संदेश भेजने का ये पहला प्रयाश नही है , विस्वादिनी हमेशा अपने फेस बुक एकाउंट में एक समुदाय विशेष के खिलाफ जहर भरे पोस्ट सार्वजनिक करते रहती है ,
आप यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने कहा कि ये पहली घटना नही है इसके पहले भी महिला द्वारा बस्तर के आदिवासीयो की महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुकी है व जिसके लिए भाजपा द्वारा निस्कासित भी हो चुकी है परंतु भाजपा की क्या मजबूरी रही कि वार्ड चुनाव के दौरान इसे पार्षद की टिकट दिया गया जिससे मनोबल बढ़ा है हम मांग करते है कि सिर्फ FIR से बात नही बनेगी गिरफ्तारी हुई चाहिए ।
कल रायपुर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध जुर्म दर्ज करना एक सही सार्थक और स्वागत योग्य कदम है, उन्होंने जुर्म दर्ज करवाने के लिए प्रयास करने वाले तथा आवेदन करने वाले अधिवक्ताओं को भी धन्यवाद दिया है, साथ ही मांग की है कि सिर्फ जुर्म दर्ज कराना ही पर्याप्त नही है, विश्वदिनी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए तथा समुचित सजा दिलाने के लिए अदालत में पेश किया जाना चाहिए, उन्होंने मांग की है कि पुलिस की साइबर सेल को फेसबुक और वाट्सअप से भी बात कर उसे प्रतिबंधित करने तथा उसके सभी सोसल मीडिया एकाउंट बंद करने को कहना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *