मानवता अभी जिंदा है
मैं अपनी जिम्मेदारी निभाता रहूंगा- अमजद खान
जीवन अत्यन्त ही अनमोल हैं ।और इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है ।एक स्वस्थ जीवन से ही स्वस्थ राष्ट्र व विश्व की परिकल्पना संभव है ।अतः स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे ,सतर्क रहे । इन्ही बातों से प्रेरित होकर अमजद खान अपने वार्ड क्रमांक 10 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में निकल पड़े व खुद अपने पीठ पर स्प्रे मशीन लिए गली गली सेनेटाइजर का छिड़काव करने। आज जिस तरह रायपुर के तमाम वार्डो के पार्षद अपने अपने वार्डो पर ध्यान दे रहे है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण वार्ड नम्बर 10 की पार्षद पूरी तरह निष्क्रिय भूमीका निभा रही है ऐसे में अमजद खान का ये कार्य बेहद ही सरहनिय है अमजद खान अपने वार्ड में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रख रहे है जिसके कारण वार्ड की जनता के बीच चर्चा में है आपको बता दे कि निगम चुनाव के दौरान अमजद खान की पत्नी गौसिया अमजद सुल्ताना कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी रही है । साफ सफाई के साथ ही अमजद खान जरूरत मंदो के घरों तक खाद्य सामग्री भी पहुचने का काम कर रहे है । इस प्रकार अमजद खान निरंतर सक्रियता से अपनी जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाते दिखाई दे रहे है

