राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी बस्तियो मे वितरण करवा रहे है खाना,राशन-
यह कोरोना विश्व का सबसे बड़ा महामारी के रूप में आज पूरे विश्व में फैल चुका है और इस महामारी के चलते सभी जगहों पर कर्फ्यू लगा दी गई हैं जहां जो पहुंचे वही उनको रोक दिया गया बहुत सारे ऐसे लोग जो रोज कमाने खाने वाले लोग जिनके घरो मे चुल्हा तक नही जल रहा है इस विकट परिस्थिति में रास्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे और संस्था के भरपूर सहयोग से शहर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने सहयोगियो के साथ इन गरीब लोगो को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं कुछ गरीब परिवारो को राशन (चावल,आलू,तेल,साबुन) उपलब्ध करवा रहे है।
निश्चय ही यह सेवा समाज के लिए और मानव जाति के लिए कहीं ना कहीं बहुत बड़ा उदाहरण है शहर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दीपक दुबे जी के निर्देशानुसार रायपुर के बीएसयूपी कालोनी एवं झुग्गी झोपड़ी में पिछले 3 दिन से रोजाना 200,300 लोगों को खाना वितरित करवाया जा रहा है माननीय दीपक भैया के आदेश पर पूरे छत्तीसगढ़ में हमारे हर जिलाधिकारी अपने-अपने जिले के गांव एवं बस्तियों में जाकर गरीबो की जानकारी लेकर हर प्रकार के सहयोग के साथ खाना एवं राशन वितरण करने का काम कर रहे हैं आदरणीय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा गरीबों का राशन फ्री करके जो उनका सहयोग किया गया है उसकी भी जानकारी और उस राशन को लोगों तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ मिलकर घर घर के पहुंचाया जा रहा है
Afroj khwaja:-राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी बस्तियो मे वितरण करवा रहे है खाना,राशन-


