चुनावी रैली वा सभाओ को सम्बोधित करते हुवे सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब नहीं जानाते। सत्यनारायण शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब बीजेपी प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए क्या किया?
5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे। क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।

