मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पुलिस प्रशासन को बोनस देने की मांग युवा नेता विशाल कुकरेजा ने की।
कांग्रेस के युवा नेता विशाल कुकरेजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोरोना जैसी महामारी के कारण आज पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है,पूरे देशवासियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। कहा जा रहा है कि घर से जितना कम निकले उतना हमारे लिए अच्छा है,वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे कठिन समय मे भी अपनी ड्यूटी कर एक मिसाल पेश कर रहें है।विशाल कुकरेजा ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट कर कहा कि हमे पुलिस प्रशासन पर गर्व है।विशाल कुकरेजा ने जनता से अपील की है कि कर्फ्यू का पालन करें एवं बिना किसी कारण के घर से न निकले।

