Afroj khwaja:-एकजुटता के साथ संकल्पित होकर कोरोना को हराना है-विनोद तिवारी

विनोद तिवारी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जो विचार और सुझाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखे वह प्रेरक और आवश्यक हैं। कोरोना आज संपूर्ण विश्व के लिए महामारी साबित हो गई है। जितनी तेजी से यह दुनिया में फैल रही है ऐसे में हमें बेहद सतर्क रहना होगा, एकजुटता के साथ संकल्पित होकर इसे हराना होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के नाम संबोधन में “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ’ का मंत्र व बतायी गयी दो प्रमुख बातें संकल्प और संयम ही इस कोरोना महामारी का रोकने का सबसे कारगर उपाय हैं।
विनोद तिवारी ने कहा कि मैं भी संकल्प लेता हूं कि कोरोना के ख़िलाफ़ इस जंग में पूरी शिद्दत के साथ खड़ा रहूंगा। रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक घर पर ही रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *