Afroj khwaja:-डॉ. रामेश्वर सोनवानी व उनके टीम ने लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग के लिए किया अपील.

डॉ. रामेश्वर सोनवानी व उनके टीम ने लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग के लिए किया अपील.

सिटी डेंटल केयर डगनिया बाजार रायपुर के संचालक डॉ. रामेश्वर सोनवानी एवं उनके टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील करते हुए अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिये गए सन्देश के अनुसार हमारे राज्य सरकार द्वारा भी जनता कर्फ्यू का ऐलान किया जा रहा है जिसका बहुत सारे लोग समर्थन कर रहे हैं. अतः सभी नागरिकों से इसमें सहयोग करने की अपील की गई है. डॉ. सोनवानी ने और जानकारी देते हुए कहा कि जनता कर्फ्यू जनता के लिए जनता के द्वारा खुद पे लगने वाला कर्फ्यू होगा जो कि 22 मार्च को किया जाना है इसमें लोगों को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घर से नहीं निकलना है एवं शाम 5 बजे घर के छत से या गैलरी से या आँगन से तेज आवाज़ के साथ तीव्र ध्वनि उत्पन्न करना है, इस कर्फ्यू से यह फायदा होगा कि 14 घंटे तक लोग कोरोना वायरस से दूर रहेंगे जिससे की वायरस का प्रसार नहीं हो पायेगा क्यूँकि वायरस का मानव शरीर के बाहर 12 घंटे तक जीवित रहता है, साथ ही तेज ध्वनि पुरे भारत में एक साथ उत्पन्न होने से वायरस के मरने के लिए वातावरण पैदा होगा अतः केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जो कि कोरोना वायरस के महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात पुरे तन मन धन से भिड़ी हुई है साथ ही स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य प्रशासनिक व सामाजिक संस्थाएं तथा जितने भी लोग इस विषम परिस्थिति से उभरने के लिए भिड़े हुए हैं उन सबको आभार व धन्यवाद देने के लिए सांकेतिक ध्वनि का उपयोग किया जायेगा. छत्तीसगढ़ में कोई भी संदिग्ध इंसान के बारे में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर कॉल कर सकते हैं. जानकारी एवं सावधानी ही इस महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *