Afroj khwaja:-अन्य राज्यों की तरह हिमाचल की महिलाओं को भी मिले बस किराए में छूट –देवीलाल

नेहरू युवा मंडल गगरेट के अध्यक्ष देवीलाल ने वीरवार अपनी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं का किराया आधा कर दिया है यह फैसला काबिले तारीफ है देवीलाल ने हिमाचल सरकार से भी मांग की है कि जिस प्रकार पंजाब और अन्य राज्यों में महिलाओं को बस किराए मेंछूट मिली है उसी तरह हिमाचल सरकार को भी सरकारी और प्राइवेट बसों में किराए में रियायत दी जाए देवीलाल ने कहां की सभी जानते हैं कि अन्य राज्यों की तुलना से हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को बहुत कम सरकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा हैं देवीलाल ने कहां की कांग्रेस पार्टी की सरकार जब जब प्र्रदेश में देश में सत्ता सीन हुई तब तब महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने बहुत ही कल्याणकारी योजनाएं से महिलाओं सशक्तिकरण किया आज उन्हीं योजनाओं की बदौलत महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। यदि आज बस किराए में रियायत ( छूट) मिल जाएगी तो यह कदम मील का पत्थर साबित होगा जिससे महिलाओं को घर से बाहर भी रोजगार ढूंढने और आने जाने में हो रही पैसे की बर्बादी से निजात मिल जाएगी और उसी पैसे से बाहर अपने परिवार का भरपेट पालन पोषण कर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *