Afroj khwaja:-भाजपा 15 वर्षो में बहुत ही कालापीला किया, विधानसभा में काला कपड़े पहनकर आने को कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने नोटंकी करार दिया।

भाजपा 15 वर्षो में बहुत ही कालापीला किया, विधानसभा में काला कपड़े पहनकर आने को कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने नोटंकी करार दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने विधानसभा में भाजपा विधायकों द्वारा काला कपड़ा पहनकर आने की बात को नोटंकी करार दिया है। भाजपा छत्तीसगढ़ में 15 वर्षो तक सरकार रहते हुए बहुत ही काला पीला कियाऔर आज काला कपड़े पहन कर आ जाने से उनके काले दाग धुलने वाले नही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने भाजपा राज के काले पीले कारनामो को उजागर करते हुए कहा कि सबसे बड़ा नान घोटाला को अन्जाम दिया जो जग जाहिर है घोटालों की लम्बी लिस्ट है
इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला
भाजपा सरकार में महिला नागरिक बैंक के घोटाले में 25 हज़ार 716 खाता धारकों के 54 करोड़ 38 लाख रुपए का ग़बन किया गया।
ठेकों में घोटाला
नगरीय प्रशासन विभाग और लोक निर्माण विभाग में चहेतों को ठेके देकर करोड़ो का घोटाला किया
टोकन घोटाला
इसके अलावा परिवहन विभाग के टोकन के नाम पर हुए करोड़ो के घोटाले किया
तेंदू पत्ता घोटाला
भाजपा सरकार में तेंदूपत्ते की खरीदी को लेकर हुए घोटाले की भी काफी चर्चा थी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने कहा की आज विपक्ष दल के विधायक काले कपड़े पहन कर सरकार को सदन में धान खरीदी मुद्दे पर घेरने के लिए रणनीति बनाई है ,और विरोध जताएंगे। भाजपाइयों ने अचानक काला रंग के प्रति प्रेम जागा जो पूरी तरह से नोटंकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *