स्टेशन रोड पर देशी शराब दुकान खोले जाने की खबर सुनकर विधायक जुनेजा पहुंचे व्यापारियों के बीच
रायपुर- गंजपारा स्थित देसी शराब दुकान को स्थानांतरित कर स्टेशन रोड पर जाने की खबर सुनकर रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा व्यापारियों के बीच पहुंच गए.ज्ञात हो कि स्टेशन रोड व्यस्ततम मार्गों से जाना जाता है यह की इस मार्ग में व्यापारियों की दुकानें सड़क के दोनों ओर बनी हुई है! आबकारी विभाग के द्वारा गंज की देसी शराब भट्टी को नया आदेश जारी कर स्टेशन रोड के बीचो बीच खोली जाने की आदेश जारी की गई हैं,खबर पाते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गई. व्यापारियों ने तत्काल क्षेत्र विधायक श्री कुलदीप जुनेजा को इसकी सूचना दी सूचना पाते ही तत्काल विधायक जी ने आबकारी अधिकारी को स्थल पर तत्काल बुलवाया तथा नया आदेश को रद्द कर दुकानें नहीं खोलने की बात कही.श्री जुनेजा ने इस स्थान पर दुकान खोले जाने पर व्यापारियों के सुरक्षा व्यवस्था पर खतरा होने के साथ होने वाली नियमित समस्या से जूझने की बात भी कहीं.जिस पर आबकारी अधिकारी ने विधायक की बात को गौर करते हुए नयी शराब दुकान नहीं खोलने का आश्वासन दिया. अधिकारी के इस आश्वासन पर व्यापारी बंधुओं ने विधायक श्री जुनेजा के प्रति आभार व्यक्त किया!प्रमुख रूप से इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री सुरेश चन्नावर जी ,पार्षद अमितेष भारद्वाज संजय गंगवार अनुसूचित जाति शहर अध्यक्ष संजय सोनी ,व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता भी मौजूद रहें!
Afroj khwaja:-स्टेशन रोड पर देशी शराब दुकान खोले जाने की खबर सुनकर विधायक जुनेजा पहुंचे व्यापारियों के बीच

