'भूल भुलैया 2' की तैयारी कैसे कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, देखें विडियो

जल्द ही ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी में अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलते दिखाई देंगे। फिल्म के पोस्टर का फर्स्ट लुक फैंस के बीच एक्साइटमेंट जगा चुका है।

जयपुर में हो रही है शूटिंग
कार्तिक आर्यन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह तांत्रिक के गेटअप में तैयार नजर आ रहे हैं। कार्तिक जयपुर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। विडियो में वह फिल्म के टाइटल ट्रैक की धुन भी गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कैप्शन दिया है, इस लुक में स्माइल ही नहीं रुकती।

अक्षय स्पेशल अपीयरेंस में होंगे!
हालांकि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह स्पेशल अपीयरेंस में होंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू स्पेशल रोल में हैं।

तब्बू करेंगी डांस
रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू ‘अमी जे तोमार’ पर डांस करती नजर आएंगी। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। वह पहले ही यह बात साफ कर चुके हैं कि ” पहली फिल्म का सीक्वल नहीं है। उन्होंने फिल्म को नाम वैसा ही दिया है पर यह उसके आगे का पार्ट नहीं है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *