Afroj khwaja:-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

अयान न्यूज़: छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। डॉ.चरण दास महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया जाता है। त्यौहार सामाजिक बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। श्री डॉ.चरण दास महंत ने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *