
टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 133 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। गार्डनर और सदरलैंड क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को पहला झटका 32 रनों पर पूनम यादव ने दिया। उन्होंने बेथ मूनी को 6 रनों के निजी स्कोर पर कॉड ऐंड बोल्ड आउट किया।
भारत की पारी का रोमांच
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत की। दोनों ने चार ओवर में 40 रनों की साझेदारी की। भारत की ओपनिंग जोड़ी ने मैच के पहले 4 ओवर में 40 रन बना लिए लेकिन 5वां ओवर फेंकने आईं जेस जोनासन ने अपनी पहली ही गेंद पर स्मृति मंधाना को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कुछ देर बाद तेजी से रन बना रहीं युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा (29) एलिस पेरी की गेंद पर कैच आउट हो गईं। शेफाली ने 15 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत की। दोनों ने चार ओवर में 40 रनों की साझेदारी की।
भारतीय टीम को इसके बाद लगातार झटके लगे और टीम का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन हो गया। इसके बाद जैमिमा रोडरिक्स और दीप्ति शर्मा ने मिलकर भारतीय पारी को संवारने का काम किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। रोडरिक्स 26 रन बनाकर डेलिसा किमिन्स की गेंद पर LBW हुईं। जब वह आउट हुईं तो भारत का स्कोर 16 ओवर में 100 रन था।
शर्मा ने बनाए नाबाद 49 रन
दूसरे छोर पर दीप्ति ने रनगति बनाए रखने का प्रयास किया। उन्होंने 46 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं वेदा कृष्णामूर्ति ने 11 गेंद पर नाबाद नौ रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस जोनासन ने दो और डेलिसा व एलिसे पैरी ने एक-एक विकेट लिया।
जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया को जरूरत थी कि वह यहां टिक कर रन बनाए। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर शायद यह समझ नहीं पाईं और उन्होंने अपनी 5वीं ही गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलना चाहा। जोनासन की इस गेंद पर विकेटकीपर हीली ने हरमन की गिल्लियां उड़ाने में देर नहीं लगाई और 7 रन के भीतर यह टीम इंडिया को तीसरा झटका था। 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाने वाली टीम इंडिया अब दबाव में आ चुकी थी।
अब जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नमेंट में अपने खिताब को बचाने के लिए उतरा है, जबकि टीम इंडिया को अभी भी अपने पहले आईसीसी खिताब का इंतजार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस टर्नमेंट में उतरने वाली टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से सजी है और इस बार इतिहास रचने की पुरजोर कोशिश करेगी।
टॉस के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हम भी यहां पहले बोलिंग करना चाहते थे लेकिन टॉस आपके हाथ में नहीं होता। हम बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम यहां तीन स्पिनर्स के साथ उतरे हैं। हमें भारत के सभी सपॉर्टर्स से पुरजोर समर्थन मिल रहा है।’
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर कहा, ‘हमें नहीं मालूम की कंडिशंस कैसी होंगी इसलिए हम पहले बोलिंग करना चाहेंगे। मोली स्टर्नो को सीधे टीम में शामिल किया गया है तो उम्मीद करती हूं कि वह अच्छा कर सकें। मौसम को लेकर भी कुछ हलचल है लेकिन यह ज्यादा बड़ी बात नहीं है।’
इस टूर्नमेंट में भारतीय खिलाड़ियों की औसत उम्र 23 वर्ष है। उसके पास जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और राधा यादव के रूप में ऐसी खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 19 वर्ष या इससे कम हैं। भारतीय टीम की टी20 रैंकिंग नंबर 4 है और इससे पहले वह टी20 टूर्नमेंट में तीन बार (2009, 2010 और 2018 में) सेमीफाइनल तक पहुंची है। लेकिन अब तक टीम इंडिया क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में फाइनल में कदम नहीं रखा है।
Source: Sports

