भाजपा कर रही धान खरीदी के नाम पर गंदी राजनीति- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग धान खरीदी के नाम पर गंदी राजनीति कर भाजपा के कायकर्ता ही रोड पर चक्काजाम को अंजाम दे रहे है किसानों को इससे कोई लेना देना नही। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे का मानना है कि देश में जब मंदी छाई है, तब किसानों की कर्जमाफी, 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य के पैसे के कारण छत्तीसगढ़ का बाज़ार लगातार मज़बूत होता चला गया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री बंजारे ने दावा है कि देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में 19 फीसदी की गिरावट आई, वहीं छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहां ऑटोमोबाइल सेक्टर में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. इसके अलावा सराफा और दूसरे सेक्टर में भी उछाल हुआ
लेकिन इन दावों के बीच इस साल जब फिर से धान ख़रीदी की तैयारी शुरु हुई तो केंद्र की भाजपा सरकार ने चिट्ठी लिख कर साफ़ कर दिया कि 2500 रुपये की क़ीमत पर अगर छत्तीसगढ़ में प्रति क्विंटल किसानों की धान की खरीदी की गई तो केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के कोटे का सेंट्रल पूल में चावल नहीं खरीदेगी। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसान परेशान होते तो अभी वर्तमान में नगर निगम, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का रिकार्ड तोड़ बहुमत नही आती। भाजपा हताश एवम परेशान है कि जनता ने हमे लगातार नकार क्यो दिया है। कोई मुद्दा नही बचने पर किसानों के मुद्दे पर गंदी राजनीति किया जा रहा है। जो टॉय टॉय फीस हो गया।

