नेहरू युवा मंडल के गगरेट के अध्यक्ष देवीलाल ने अपनी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं कि हिमाचल सरकार के द्वारा नई शराब नीति के फैसले को शर्मसार बताया है। देवीलाल ने कहा कि लोगों को सरकार से सस्ते बिजली-पानी और सीमेंट की उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने शराब को सस्ती कर लोगों को नशे की लत डालने का रास्ता जरूर साफ किया है। देवी लाल ने सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पहले ही युवा पीढ़ी नशे की लत से प्रभावित और सरकार ने शराब को सस्ती कर इसे और बढ़ावा देने जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब की तरह नशा निवारण केंद्र खोलने पड़ेंगे। देवीलाल ने कहा कि नशा किसी भी तरह का हो उसे किसी भी कीमत पर सस्ता नहीं किया जाना चाहिए । बल्कि नशे के ऊपर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमेंट के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। बिजली के दाम सरकार बिना लोगों को बताया धीरे-धीरे बढ़ा रही है। पानी के बिल खासे महंगे हो चुके हैं इन सब चीजों पर सरकार को कंट्रोल करना चाहिए था ना कि शराब को सस्ता करने चाहिए था। देवीलाल ने राज्य सरकार से मांग की मुख्यमंत्री जी को अपने इस फैसले पर पूरे विचार करना चाहिए ताकि युवा नशे के दलदल में ना फंसे
Afroj khwaja:-मांगा था सस्ता बिजली-पानी-सीमेंट लेकिन मिली सस्ती शराब: देवी लाल

