भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
अपराध और अपराधियों पर कार्यवाही होती है तो भाजपा बदलापुर चिल्लाती है- कांग्रेस
15 साल तक अपराधगढ़ था अब कानून अपना काम कर रह है-कांग्रेस
पूर्व रमन सरकार के आधे मंत्री अग्रिम जमानत लेने घूम रहे हैंः संगठित अपराधियों की पनाहगार है भाजपा
रमन और भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़, भ्रष्टाचारगढ़ बनाया -कांग्रेस
रायपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के आधे
मंत्री अग्रिम जमानत लेने घूम रहे हैं। भाजपा तो अपराधियों की पनाहगार है।
15 साल तक भाजपा छत्तीसगढ़ को नोंच नोंच कर खा रही थी आज जब कांग्रेस की
सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करती है तब भाजपा बदलापुर बदलापुर चिल्लाती
है। कांग्रेस ने 15 साल के रावणराज का दहन किया है। प्रशासनिक अराजकता, लचर
कानून व्यवस्था, बेखौफ अपराधी और भ्रष्टाचारियों पर 60 दिन की कांग्रेस की
सरकार ने अंकुश लगाया है। आदतन अपराधियों पर अब कानून का खौफ दिख रहा है
सत्ता बदलते ही सत्ता के दौरान रसूखदार रहे भाजपा के नेता अग्रिम जमानत
लेने भटक रहे है कुछ तो जमानत पर है ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम
उसेंडी बताये अपराधियों को उनकी पार्टी संरक्षण क्यो देती है? कोल माफिया,
शराब माफिया, लोहा तस्कर, रेतमाफिया, मुरम माफिया, ब्याज खोर के चंदे से
चलने वाली भाजपा अब जब कांग्रेस की सरकार ने इन सब पर कड़ाई से कार्यवाही की
है तब बेचैन हो गई हैं। 15 साल तक विकास कार्यो के नाम से सरकारी खजाने
में रमन भाजपा की सरकार ने सेंधमारी कि है। नान घोटाला, बारदाना खरीदी
घोटाला, स्कूल फर्नीचर खरीदी घोटाला, दवाई घोटाला, पनामा पेपर्स कांड,
चरणपादुका खरीदी घोटाला, मच्छरदानी खरीदी घोटाला, डीकेएस घोटाला,परिवहन में
टैक्स घोटाला, आबकारी घोटाला, भदौरा जमीन घोटाला, दंतेवाड़ा जमीन घोटाला
कृषि यंत्र खरीदी घोटाला, स्वेच्छा निधी घोटाला,डामर घोटाला,आरडीए घोटाला,
कमल विहार घोटाला, नया रायपुर निर्माण में घोटाला, पोषण आहार घोटाला, सहित
अनेक घोटाला में भाजपा नेताओं की संलिप्तता दिन ब दिन उजागर हो रही है।
प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता बदलते भाजपा के काले
कारनामे जनता के सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पूरा
परिवार किसी ना किसी घोटाले में शामिल है पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी जमानत
में हैं। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा केे खिलाफ जांच चल रही है,
हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी की घोटाले की शिकायत हुई
है भाजपा नेता एवं पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी केे खिलाफ जमीन घोटाले की जांच
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच
की शिकायत आई है मुख्यमंत्री के ओएसडी समुंदर सिंह ईओडब्ल्यू के मुकेश
गुप्ता रेखा नायर सहित भाजपा सरकार के दौरान भाजपा के चाटुकार अधिकारियों
की जांचे हो रही है ऐसे में भाजपा के नेता विक्रम उसेंडी जनता का ध्यान
हटाने के लिए कांग्रेस की सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता का ध्यान भाजपा
के घोटालों से हटाने में लगे है।

