Afroj khwaja:-नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 20 फरवरी को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में

नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया 20 फरवरी को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे
रायपुर 17 फरवरी 2020। 20 फरवरी गुरूवार को मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया दोपहर 1 बजे से राजीव भवन में बैठेगे। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि डॉ. शिवकुमार डहरिया मुलाकात कार्यक्रम के बाद राजीव भवन में उपस्थित मीडिया के साथियों से भी चर्चा करेंगे। मुलाकात कार्यक्रम का समन्वय महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *