मणिपुर के दमन सिंह ने 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीती

रांचीमणिपुर के सनाबम दमन सिंह ने रविवार को यहां राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन 50 किमी पैदल चाल में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। 30 साल के दमन सिंह ने चार घंटे आठ मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। वह हालांकि तीन घंटे और 50 मिनट के ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन से काफी दूर रहे।

पंजाब के गुरप्रीत सिंह (चार घंटे नौ मिनट और 44 सेकंड) दूसरे जबकि उत्तर प्रदेश के अंजनी सिंह (चार घंटे 22 मिनट और 37 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर-20 की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हरियाणा के अमित ने 40 मिनट और 28 सेकंड के राष्ट्रीय रेकॉर्ड के साथ खिताब जीता।

पढ़ें,

लड़कियों की अंडर-20 की 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 18 साल की मुनिता प्रजापति ने बलजीत कौर बाजवा को पछाड़कर खिताब जीता। मुनिता ने 50 मिनट और 15 सेकंड के समय के साथ 50 मिनट और 30 सेकंड का विश्व जूनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वॉलिफाइंग स्तर भी हासिल किया। बलजीत ने क्वॉलिफाइंग स्तर से एक सेकंड अधिक समय लिया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *