कोरोना: होटल ने चीनी यात्री को नहीं दिया रूम

पणजी का डर लोगों में बुरी तरह बैठा हुआ है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के नागरिक हुए हैं। वे कोरोना वायरस से पीड़ित हों या न हों मगर हर जगह उन्हें शक की निगाह से देखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ के पणजी में देखने को मिला, जहां एक होटल ने चीनी यात्री को रूम देने से इनकार कर दिया।

चीनी यात्री ब्रिटेन से मुंबई आया था। वह पिछले दो महीनों से चीन गया तक नहीं था। मगर जब वह गोवा के होटल पहुंचा, तो होटल ने उसे रूम देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह गोवा से वापस आ गया।

ट्रैवल ऐंड टूरिजम असोसिएशन ऑफ गोवा ने बताया कि होटल ने चीनी यात्री के बारे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी थी। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि वह किसी और होटल में रुका या नहीं। हालांकि असोसिएशन ने उसके चीनी होने की वजह से उसे लौटाए जाने की निंदा की है। असोसिएशन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत होटल आ जाना चाहिए था।

असोसिएशन के प्रेसिडेंट साविओ मेसियास ने कहा, ‘उन्हें अगले दिन तक का इंतजार नहीं करना चाहिए था। मेरी जानकारी के मुताबिक, वह गुरुवार तक होटल नहीं गए थे।’ सरकारी डॉक्टर उत्कर्ष बेतोड़कर ने कहा कि सूचना पर तुरंत एक टीम होटल पहुंची थी, मगर चीनी यात्री वहां से जा चुका था।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *