वैलंटाइन्स डे पर रणवीर ने शेयर किया दीपिका का विडियो, आपको जरूर देखना चाहिए

बॉलिवुड में और चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों स्टार्स आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में दीपिका और रणवीर अपने वकेशन मनाकर लौटे हैं। अब रणवीर सिंह ने वैलंटाइन्स डे पर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण का एक प्यारा विडियो शेयर किया है। यह विडियो शेयर करते ही वायरल हो गया।

दीपिका ने गाया रणवीर का गाना
रणवीर सिंह ने वैलंटाइन्स डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया। इस विडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण वह खाने के टेबल पर बैठी हैं। इसके बाद वह रणवीर सिंह का फिल्म गली बॉय का फेमस रैप सॉन्ग ‘अपना टाइम आएगा’ गा रही हैं। विडियो के शेयर करने के दो घंटे के अंदर ही 20 लाख लोगों ने इसे देख लिया।

फिल्म ’83’ में नजर आएंगे दोनों स्टार
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डायरेक्‍टर कबीर खान की ’83’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखाई देंगी। बता दें कि दोनों की शादी के बाद यह पहला मौका होगा, जब दोनों स्टार सिल्वर स्क्रीन पर पति-पत्नी का रोल प्ले करेंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *