Afroj khwaja:-महपौर को बदनाम करने की थीं साजिस मैट्स यूनिवर्सिटी में हुई घटना पर दोनों पक्षो में आपसी सुलह

रायपुर:- दोपहर मैट्स विश्विद्यालय में हुई घटना में दोनों पक्षों ने थाने में पहुँच सुलह किया। आपको बता दे कि मामला मैट्स में अध्धयनरत छात्रों का था जहाँ मारपीट तक बात पहुँची थी। बाद में मामले को बढ़ाने चाकू चलने की बात को लेकर एक नया रूप घटना को दिया गया जिसका खंडन बाद में प्रार्थी छात्र प्रभाकर ने किया।

आपको बता दे कि पूरे मामले में जब महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से बात की गई तब यह बात सामने आई कि दो छात्रों की मारपीट के बीच-बचाव में वे पहुँचे थे जहां पर जबरदस्ती उनका नाम उझाला गया, शोएब ने कहा कि पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नही है ,केवल लड़ाई को रुकवाने और समझाइश देने वे बीच में पहुँच मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *