Afroj khwaja:-रसोई गैस के दाम बढ़ाना महंगाई की आग में तेल डालने का काम किया है – देवीलाल पूर्व राजनीतिक सलाहकार राकेश कालिया

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि से लोगों में रोष पनपने लगा है। यह बात अपनी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एआईसीसी के सचिव राकेश कालिया के पूर्व राजनीति सलाहकार देवीलाल ने कहीं है उन्होंने कहा दिल्ली विधानसभा के रिजल्ट के बाद जो तोहफा केंद्र सरकार ने डेढ़ सौ रुपया के करीब रसोई गैस के दाम बढ़ाए हैं यह उचित नहीं है केंद्र सरकार ने अगस्त माह के बाद लगभग 6 बार सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर जनता को झटका दिया है। जिस तरह लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं इससे महंगाई और बढ़ेगी और बढ़ी कीमतों का असर देश के हर वर्ग व हर तबके पर पड़ेगा। महंगाई ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है। लोगों को अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा। आए दिन बढ़ती महंगाई का खामियाजा देश की गरीब व भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। अगर महंगाई पर अंकुश न लगा तो आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *