फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडरिक्‍स का निधन, सिलेब्‍स ने दी श्रद्धांजलि

पद्म श्री अवॉर्ड विनर वेंडेल रॉडरिक्‍स का 59 वर्ष की उम्र में गोवा स्‍थित घर पर निधन हो गया। और ऑथर सामाजिक मुद्दों में अपने योगदान और कई बॉलिवुड सिलेब्‍स के साथ अच्‍छे संबंधों के लिए जाने जाते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉडरिक्‍स का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। वेंडेल हाई फैशन की दुनिया में जाना-माना नाम थे और अपने गांव में वह green crusader के नाम से भी मशहूर थे।

फिल्‍मों में भी आए नजर
पॉप्‍युलर डिजाइनर न सिर्फ कई बॉलिवुड पर्सनैलिटीज के लिए कपड़े डिजाइन करते थे बल्कि वह कैजाद गुस्‍ताद की ‘बूम’ और मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ जैसी फिल्‍मों में भी नजर आए थे।

फूडिंग में था इंट्रेस्‍ट
फैशन के अलावा रॉडरिक्‍स का फूडिंग में भी काफी इंट्रेस्‍ट था। उन्‍होंने इस पर कई जर्नल्‍स भी लिखे थे। यही नहीं, उन्‍होंने हाइवे के किनारे प्राचीन आम के पेड़ों को काटे जाने से बचाने के लिए पिछले कुछ महीनों तक कैंपेन भी चलाया। वह अपने लाइफ के ड्रीम प्रॉजेक्‍ट मोडा गोवा म्‍यूजियम पर भी काम कर रहे थे जिसमें राज्‍य का इतिहास बताए जाने की बात थी। इस म्‍यूजियम का मार्च में उद्घाटन होना था।

कई सिलेब्‍स का आया रिऐक्‍शन
रॉडरिक्‍स के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्वीट किए। सिंगर सोना महापात्रा ने लिखा, ‘आपको कॉल करने की कोशिश कर रही हूं। फोन उठाइए।’ देखें ट्वीट्स:

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *