Afroj khwaja:-बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने राष्ट्रीय संस्था, यात्री कल्याण संघ – भारत के द.पू.म. रेल्वे के अध्यक्ष दिनेश शर्मा को लिखा पत्र

बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय जी ने राष्ट्रीय संस्था, यात्री कल्याण संघ – भारत के द.पू.म. रेल्वे क्षेत्र के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी को श्रीमती प्रतिभा पांडे, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती नैना पाण्डेय, श्रीमती किरण सिंह, डॉ रिया तिवारी, श्री प्रतिक तिवारी, श्रीमती रिंकू ठाकुर व श्रीमती मधु पोपटानी जी को उनके उच्य कार्य कुशलता व अनुभव को देखते हुये, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे क्षेत्र के बिलासपुर डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत, के कार्यों व यात्रियों की समस्याओं का निराकरण हेतु, संस्था यात्री कल्याण संघ (भारत) में सदस्यों की नियुक्ति करने हेतु अनुशंसा पत्र जारी किए हैं।

विधायक जी ने कहा है कि, सभी व्यक्तियों के द्वारा सदस्य के इस पद पर रहते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के यात्रियों के कल्याण हेतु सदा सेवारत रहेंगे, व विधायक जी द्वारा सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया है। समय-समय पर विधायक जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों व कार्यकर्ताओं को उचित सहयोग करते हुए, जनता की सेवा हेतु इस तरह से अग्रसर किया जाता है, व विधायक जी द्वारा सदस्यों को उचित सहयोग प्रदान किया जाता है। सदस्यों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा पत्र मिलने पर, सभी सदस्यों ने विधायक की तारीफ करते हुए, भविष्य में विधायक जी के उचित सहयोग से, बिलासपुर डिविजन क्षेत्र में यात्री के कल्याण हेतु, सेवा-भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया। अनुसंशा पत्र मिलने पर, सभी सदस्यों को, पूरे देश-प्रदेश से बधाईयाँ व शुभकामनाएं मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *