स्मृति इरानी ने की तापसी की ‘थप्पड़’ की तारीफ, कहा- इस फिल्म को जरूर देखूंगी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘थप्पड़’ की तारीफ की है। इसके साथ ही स्मृति इरानी ने कहा कि किसी भी महिला पर हाथ उठाना उचित नहीं है, चाहे वह एक ही क्यों न हो। तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।

स्मृति ने शेयर किया ट्रेलर
स्मृति इरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘कितनों ने सुना होगा ‘औरत को ही एडजस्ट करना पड़ता है’ कितनों ने सोचा होगा ‘कि मार पिटाई सिर्फ गरीब औरतों के ही पति करते हैं’ कितनों ने माना होगा ‘शिक्षित आदमी कभी हाथ नहीं उठाता’, कितनों ने अपनी लड़कियों, बहुओं से कहा होगा, ‘कोई बात नहीं बेटा ऐसा तो हमारे साथ भी हुआ है। लेकिन देखो आज कितने खुश हैं’।’

केंद्रीय मंत्री ने लिखी यह बात
उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैं भले ही निर्देशक की राजनीतिक विचारधारा से सहमत नहीं हो सकती या कई कलाकारों से कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकती हूं, लेकिन इस कहानी को मैं निश्चित ही देखूंगी और आशा है कि लोग भी इसे अपने परिवार के साथ देखेंगे। महिला पर हाथ उठाना उचित नहीं है… एक थप्पड़ भी नहीं…एक भी थप्पड़ नहीं।’

फिल्म में दिखाया गया घरेलू हिंसा का मुद्दा
बता दें कि ‘थप्पड़’ फिल्म में घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा राम कपूर, कुमुद मिश्रा, तन्वी आजमी और रतना पाठक शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *