U19 WC फाइनल LIVE: जायसवाल भी हुए आउट

पोचेस्ट्रूम (साउथ अफ्रीका)भारत और बांग्लादेश की युवा टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम में खेले जा रहे इस खिताबी मैच में बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार अर्धशतक बना चुके हैं। विकेटकीपर ध्रुव जुयाल उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।

भारतीय टीम 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से केवल एक जीत दूर है, वहीं बांग्लादेशी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी, जबकि बांग्लादेश ने न्यू जीलैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

खराब शॉट खेलकर आउट हुए कप्तान गर्ग
राकिबुल हसन प्रियम गर्ग- आउट तनजीम हसन साकिब ने किया कैच। हसन ने आउट करने के बाद मुंह पर उंगली रख ली। प्रियम गर्ग अपने आप से बहुत नाराज हैं। वर्ल्ड कप फाइनल में उनका यह शॉट कैच प्रैक्टिस जैसा लगा। ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड बॉल पर गर्ग ने चेक शॉट खेला। गेंद थोड़ा रुककर आई और कवर्स पर आसान सा कैच। भारतीय टीम के लगातार दो विकेट गिरे। प्रियम गर्ग कैच तनजीम हसन साकिब बोल्ड राकिब हसन 7 (9)

भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारतीय टीम ने 29 ओवर 2 विकेट खोकर 103 रन बनाए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल (57*) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को तिलक वर्मा के रूप में दूसरा विकेट गिरा। वह 38 रन बनाकर आउट। अब भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग क्रीज पर आए हैं।

यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक पूरा
यशस्वी जायसवाल ने 28वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 94 पर एक विकेट।

25 ओवर का खेल पूरा
भारतीय टीम शतक की तरफ बढ़ रही है। एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल (44*) और तिलक वर्मा (28*) क्रीज पर हैं।

20 ओवर बाद भारत 63/1
भारतीय टीम फिलहाल संभलकर पारी को आगे बढ़ा रही है। एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल (37*) और तिलक वर्मा (19*) क्रीज पर हैं।

यशस्वी के चौके से भारत की फिफ्टी पूरीओपनर यशस्वी जायसवाल ने शमीम हुसैन के पारी के 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और टीम का स्कोर 50 पर पहुंचाया। यशस्वी का निजी स्कोर 32 रन पहुंच गया।

भारत की धीमी शुरुआत
भारतीय टीम ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 44 रन बनाए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल (27*) और तिलक वर्मा (9*) क्रीज पर हैं।

10 ओवर बाद भारत 23/1
भारतीय टीम की धीमी शुरुआत हुई है और 10 ओवर बाद उसका स्कोर 1 विकेट खोकर 23 रन है। यशस्वी जायसवाल (14*) और तिलक वर्मा (2*) क्रीज पर हैं।

तिलक वर्मा को लगी चोट, मैदान पर लेटेतिलक वर्मा के पैर में गेंद लग गई, जिसके बाद वह मैदान पर लेट गए। दरअसल, वह रन लेने के लिए दौड़ रहे थे कि बांग्लादेशी खिलाड़ी की थ्रो उनके पैर पर लगी। वह गिर गए और फिर मैदान पर ही लेट गए। फिजियो को बुलाया गया और उनके पैर में बैंड बांधे गए। हालांकि वह मैच फिट हैं और फिर खेलने लगे।

यशस्वी ने लगाया पारी का पहला चौकायशस्वी जायसवाल ने पारी का पहला चौका तनजीम हसन की गेंद पर जड़ा। उन्होंने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार बाउंड्री लगाई।

भारत को लगा पहला झटकाभारतीय टीम को पहला झटका पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। दिव्यांश सक्सेना (2) को अभिषेक दास ने अपने पहले ही ओवर में शिकार बनाया और महमूदुल ने उन्हें लपका। टीम इंडिया का पहला विकेट 9 के स्कोर पर लगा।

5 ओवर बाद भारत 7/0
भारतीय टीम की धीमी शुरुआत हुई है और 5 ओवर में उसका स्कोर बिना कोई विकेट खोए 7 रन है। यशस्वी जायसवाल (3*) और दिव्यांश सक्सेना (2*) क्रीज पर हैं।

शुरुआती 2 ओवर में नहीं बना कोई रनभारतीय टीम ने शुरुआती 2 ओवर में कोई रन नहीं बनाया। यशस्वी और दिव्यांश क्रीज पर हैं। पहला ओवर जहां शोरिफुल ने किया, वहीं दूसरा ओवर तनजीम हसन ने किया। खाता सिंगल से तीसरे ओवर (शोरिफुल) की दूसरी गेंद पर खुला।

यशस्वी और दिव्यांश ओपनिंग को उतरेयशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ओपनिंग को उतरे हैं। बता दें कि यशस्वी टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इससे पहले 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम पहला ओवर कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग- XI में कोई बदलाव नहींबांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्हें दिन में थोड़ी नमी की उम्मीद है और इसी वजह से 3 पेसर भी टीम में हैं। भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं है और पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव किया गया है और हसन मुराद की जगह अभिषेक दास को जगह दी गई।

चेस करने वाली टीम का पलड़ा भारीअंडर-19 वर्ल्ड कप के रेकॉर्ड की बात करें तो जिस टीम ने फाइनल में दूसरे नंबर पर (चेज) बल्लेबाजी की है, वह पिछले 5 में से 4 बार चैंपियन बनी है। एक रेकॉर्ड यह भी है कि भारतीय टीम कभी लगातार वर्ल्ड कप नहीं जीती है।

कब-कब चैंपियन बना भारतभारत ने पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप को 2000 में जीता। इसके 8 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, फिर 2012 में उन्मुक्त चंद की अगुआई में टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। साल 2018 में युवा पृथ्वी साव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता।

पिच मैच उसी पिच पर हो रहा है जहां भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच में भिड़ंत हुई थी। भले ही पाकिस्तान टीम 200 के अंदर आउट हो गई लेकिन भारत ने 10 विकेट से मैच जीता इसलिए पिच बल्लेबाजी के लिए आसान कही जा सकती है।

मौसमसुबह के वक्त बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन शाम में तेज बारिश मैच में व्यवधान डाल सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्लेइंग- XIभारत- यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, प्रियम गर्ग (कप्तान), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा रवि बिश्नोई और आकाश सिंह,

बांग्लादेश- परवेज हुसैन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद हृदॉय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अकबर अली (कप्तान), रकीबुल हसन, शोरिफुल इस्लाम, तनजीम हसन और अभिषेक दास

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *