Afroj khwaja:-भारतमाता स्कूल से गायब हुए बच्चो के परिवार जनों से पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय व्यक्तिगत रूप से मिले

भारतमाता स्कूल से गायब हुए बच्चो के परिवार जनों से पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय व्यक्तिगत रूप से मिले

विधायक ने किए बच्चो की काउंसलिंग ,काउंसलिंग के पश्चात बच्चो ने कहा कि इस घटना की पुनरावृत्ति दुबारा नही होगी

भारत माता स्कूल में जाकर शिक्षकों से मिलकर कर बात कर कहा कि वो भी अपने स्कूल में बच्चो की नियमित काउंसलिंग करे

अभिभावक को चाहिए कि वो भी अपने परिवार में अपने बच्चो को समय दे जिससे बच्चे अपने की बात अपनो से कह सके

जीआरपी,सीआरपी,संबंधित आमानाका थाने की सम्पूर्ण टीम एवं टीआई नरेश बरेट की प्रशंसा कर उन्हें बधाई दिए-विकास उपाध्याय

रायपुर / 08 फरवरी 2020 कुछ दिन पूर्व टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल से गायब हुए बच्चों से पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय व्यक्तिगत रूप से उनके परिवार जनों से मिलकर घटना की जानकारी लिए एवं उनसे विचार विमर्श कर चर्चा किये साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जानकारी लिए पश्चिम की विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि टाटीबंध स्थित भारतमाता स्कूल से अचानक टाटीबंध निवासी चार बच्चे गीतांजलि निषाद, विद्यान सिंह,गुरप्रीत सिंह, कसक सिंह नामक बच्चे गायब हो गए थे में व्यक्तिगत रूप से परिवारजनों से मिलने गया और इनकी काउंसलिंग की बच्चों की काउंसलिंग कर बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि इस तरह की घटना से एक अनहोनी बनी रहती है घर के अभिभावक, माता -पिता चिंतित होते हैं परिवार के सदस्य दुखी होते हैं काउंसलिंग के पश्चात बच्चों ने कहा कि इस प्रकार की घटना की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होगी उन्होंने पूर्ण रूप से मुझे विश्वास दिलाया है बच्चों एवं उनके अभिभावक से मिलने के पश्चात टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल में जाकर शिक्षकों से मिलकर शिक्षकों से भी मैंने कहा कि वह नियमित रूप से बच्चों लोगों की काउंसलिंग करें जिससे उन्हें पता रहे कि बच्चों के मन में क्या चल रहा है ,बच्चे क्या जाने के बच्चे बालमन होते हैं आज इस भागम भाग दौड़ में किसी के पास परिवार के लिए समय नहीं है मैंने माता-पिता से भी अनुरोध किया है कि वह भी अपने बच्चे को समय दें उनकी बात सुने अगर अभिभावक अपने बच्चे को समय देंगे तो बच्चे अपने मन की बात उनसे कहेंगे साथ ही विधायक विकास उपाध्याय ने जीआरपी,सीआरपी एवं संबंधित आमानाका थाने के टीआई नरेश बरेट एवं संबंधित सम्पूर्ण स्टाफ की प्रशंसा कर उन्हें बधाई दिए जिन्होंने त्वरित कार्यवाही कर बच्चो को सकुशल ढूंढ उनके घर वापस लाकर उनके परिवार जनों से मिलाया विकास उपाध्याय ने सभी परिवारजनों को संदेश दिया कि सभी परिजन अपने बच्चों को समय दे और उनकी बात समझे,बात सुने अगर वह नियमित रूप से उनकी बात सुनेंगे तो इस प्रकार की घटना नहीं होगी विधायक विकास उपाध्याय के साथ अन्नू साहू ,अशोक ठाकुर ,शिव श्याम शुक्ला ,अमन गिल ,राजू ,विशाल शाह,भपेन्दर सिंग , मनमोहन गिल, वेद प्रकाश कुशवाहा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *