
दरअसल, महिला क्रिकेट की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रैक्टिस के दौरान बड़े शॉट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेलबर्न में वापस आकर अच्छा लगा…। इस तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने भी कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा- 666666 और साथ में मजे लेने वाली इमोजी भी डाली। वह यहां शायद कहना चाह रहे होंगे कि एक ओवर में सभी सिक्स लगाना, लेकिन इसका अंदाज मजाकिया था।
इस पर अपनी हाजिर जवाब के लिए मशहूर वेट ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- हां, अगर आप बोलिंग करें तो…। इसके साथ ही उन्होंने भी इमोजी डाली। क्रिकेट फैंस तो इसके बाद चहल के पीछे ही पड़ गए। कुछ ने तो उनसे सवाल किया- भाई आप क्यों छेड़ते हो, जबकि आपको पता है कि जवाब करारा मिलेगा।
ऐसा नहीं है कि यह पहली बार था जब दोनों क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींची है। बता दें कि चहल जहां न्यू जीलैंड में वनडे सीरीज खेल रहे हैं तो वेट ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां वह त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा हैं, जो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही है।
Source: Sports

