पाक वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

इस्लामाबाद
पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) का एक मिराज विमान शुक्रवार को नियमित अभ्यास के दौरान पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पीएएफ ने एक बयान में कहा कि पंजाब प्रांत में शोरकोट क्षेत्र के पास मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बयान के अनुसार विमान का पायलट सुरक्षित बाहर आ गया और वहां जानमाल को किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दुर्घटना के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। पाकिस्तानी वायुसेना मुख्यालय द्वारा दुर्घटना की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वॉयरी’ गठित करने का आदेश दिया गया है। पंजाब प्रांत में 7 जनवरी को पीएएफ का चीन निर्मित एक अन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 2 पायलट की मौत हो गई थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *