18 दिसंबर को मुंबई में होगी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी, जानिए पूरी डीटेल

लंबे वक्‍त से और की शादी की चर्चा हो रही थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब दोनों की शादी की डेट भी आउट हो गई है।

नवभारतटाइम्स डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक, आलिया-रणबीर की शादी 18 दिसंबर 2020 यानी शुक्रवार के दिनतय हुई है। खबर है कि दोनों शादी मुंबई में ही करेंगे। शादी की सभी रस्में दोनों परिवारों के घर में आयोजित की जाएंगी। शादी के बाद जो पार्टी ऑर्गनाइज होगी, वह मुंबई के 5 स्‍टार होटेल में रखी जाएगी।

‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद शादी
करीब 2 साल से चल रहा यह अफेयर अब शादी का रूप लेने के लिए तैयार है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी और इसी के बाद वे शादी कर लेंगे।

ऋषि कपूर की है इच्छा
तमाम कयासों के बाद आलिया-रणबीर की शादी की जो तारीख निकलकर आई है, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह रणबीर के पिता ऋषि कपूर हैं। वह चाहते हैं कि बेटे की शादी जल्दी से जल्दी हो जाए। बता दें, बीते साल ऋषि की तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यू यॉर्क में लंबे समय तक रहना पड़ा था। 2 दिन पहले एक बार फिर से उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में ऐडमिट करवाना पड़ा। ऐसे में परिवार ने फैसला किया कि अब रणबीर की शादी की तारीख पक्की हो जानी चाहिए।

घरवालों को किया गया सूचित
गौरतलब है कि रणबीर-आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब तक कई बार रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियों की खबरें आती रही हैं और इस बार घरवालों ने डेट पक्की करके करीबियों को इसकी खबर भी कर दी है। हाल ही में रणबीर कपूर के कजन अरमान जैन की शादी में रणबीर कपूर के साथ आलिया पहुंची थीं। रणबीर की मां नीतू सिंह ने दोनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *