Afroj khwaja:-गुरुशरणजी महाराज पर लगे अपराधिक मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग?

विकास दुबे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार श्री गुरुशरणजी महाराज (पण्डोखर सरकार) से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करने बड़ी संख्या में देश – विदेश से दु:खी पीड़ितजन पण्डोखर धाम आते हैं

जिससे दिनोंदिन पूज्य गुरुदेव की ख्याति बढ़ रही है, साथ ही क्षेत्र की जनहितैषी राजनीति में भी पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर श्री गुरुशरणजी महाराज की सक्रिय भूमिका होती है । अतः उनके बढ़ते यश – वैभव और आध्यात्मिक व राजनीतिक ख्याति से बौखलाए तत्वों द्वारा पण्डोखर धाम मंदिर में कारीगरी का काम करने वाले मथुरा निवासी मुकेश खटीक एवं ललता जाटव आदि मजदूरों से ढाबे पर हुए सामान्य झगड़े को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है । अपने अस्तित्व को खतरा मान रहे ऐसे तत्व षड्यंत्रपूर्वक श्री गुरुशरणजी महाराज का चरित्र हनन करने का प्रयास कर जनमानस में उनकी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। धनबल के सहारे राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच रखने वाले ऐसे ही तत्वों के प्रभाव में आकर वास्तविक पीड़ितों की शिकायत दर्ज ना करते हुए पुलिस ने श्री गुरुशरणजी महाराज और उनके परिजनों पर षड्यंत्रपूर्वक झूठा प्रकरण दर्ज किया है। अतः आप सभी से निवेदन है कि तथ्यहीन , निराधार और पूरी तरह झूठे प्रकरण की उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराए जाने और घटना के पीड़ित व घायल मजदूरों की चिकित्सकीय जाँच करवाने व उनकी शिकायत दर्ज कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने की मांग सहित श्री गुरु शरण जी महाराज व उनके परिजनों पर दर्ज झूठा प्रकरण वापस लिए जाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *